{"_id":"692f3edee0d0db3dd80a6189","slug":"new-blood-pressure-patients-coming-for-treatment-every-day-mathura-news-c-369-1-mt11002-139292-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोजाना इलाज को आ रहे ब्लड प्रेशर के नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोजाना इलाज को आ रहे ब्लड प्रेशर के नए मरीज
विज्ञापन
मथुरा जिले में बढ़ती बीमारियों के बीच अब ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 25 से 30 नए मरीज उच्च रक्तचाप की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार पिछले कुछ महीनों में यह संख्या तेजी से बढ़ी है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अनियमित जीवनशैली, फास्ट फूड का बढ़ता सेवन, तनावपूर्ण कार्यशैली और व्यायाम की कमी के कारण लोग ब्लड प्रेशर की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। चिंता का विषय तो यह है कि युवाओं को भी ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगी है। कई मरीज पहली बार जांच में ही अत्यधिक बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर लेकर पहुंचते हैं। जो हृदय रोग, किडनी फेल्योर और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा सकता है। अक्सर मरीज लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर माना जाता है और कई बार बिना किसी स्पष्ट संकेत के भी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। उन्होंने बताया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए।
चिकित्सकीय सलाह
नमक का सेवन कम करें
रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें
फास्ट फूड, तैलीय और अत्यधिक मीठे पदार्थों से दूरी बनाएं
नियमित जांच और समय पर दवा लें
तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन व योग को अपनाएं