{"_id":"68c19f5114b90965460f6453","slug":"nepali-citizens-of-vrindavan-worried-about-violence-in-nepal-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल हिंसा: देश की सता रही चिंता...वृंदावन में ठाकुरजी से कर रहे प्रार्थना, नेपाली नागरिकों ने की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल हिंसा: देश की सता रही चिंता...वृंदावन में ठाकुरजी से कर रहे प्रार्थना, नेपाली नागरिकों ने की ये अपील
Wed, 10 Sep 2025 09:25 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:25 PM IST
सार
नेपाल में भीड़ सड़कों पर है। हिंसा भड़की हुई है। अपने देश की ऐसी स्थिति देख वृंदावन में रहने वाले नेपाली मूल के लोग भी दुखी हैं। वह जल्द देश में जल्द शांति के लिए ठाकुरजी से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
नेपाल में प्रदर्शन
- फोटो : PTI
विस्तार
नेपाल में हाल ही में हुई हिंसा और अस्थिरता से सिर्फ नेपाल ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे नेपाली समुदायों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। वृंदावन की मोती झील के पास स्थित नेपाली कॉलोनी में रह रहे नेपाली मूल के लोग अपने देश की मौजूदा स्थिति को लेकर गहरी चिंता में हैं। यहां निवास कर रहे लोग ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी से प्रार्थना कर रहे हैं कि नेपाल में जल्द शांति स्थापित हो और निर्दोष लोगों की रक्षा हो सके।
प्रार्थना और अपील का दौर
वृंदावन में रहने वाले नेपाली मूल के राधा शरण द्वारि ने कहा कि 'नेपाल में जो कुछ हो रहा है, वह बेहद दुखद है। हम ठाकुर जी से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे देश में अमन-चैन लौटे। मैं अपने नेपाली भाइयों से अपील करता हूं कि वे शांति बनाए रखें और अब जो हुआ है, वह यहीं पर रुक जाए'।

सरकार की नीतियों पर उठे सवाल
20 साल पहले महंत उद्धव शर्मा ने कहा कि 'नेपाल में सरकार की नीतियों को लेकर जनता सड़कों पर उतर आई है। अगर सरकार की नीतियां जनहित में होतीं तो शायद ऐसा नहीं होता। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें और शांति से समाधान का रास्ता तलाशें'।

45 वर्षों से वृंदावन में रह रहे नेपाली नागरिक का बयान
करीब 45 वर्षों से वृंदावन में निवास कर रहे नेपाली मूल के ज्ञानेश्वर शर्मा ने कहा 'नेपाल में जो कुछ भी हो रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि यह कहना भी जरूरी है कि सरकार की विफलता के कारण ही हालात इस कदर बिगड़े हैं। हम लोग यहां रहकर बस यही प्रार्थना कर सकते हैं कि जल्द हालात सामान्य हों'।
ये भी पढ़ें-UP: स्कूल में हनुमान चालीसा के पाठ पर रोक...देवी-देवताओं की हटा दी तस्वीरें, बच्चों के परिजनों ने किया हंगामा