फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Need of pension at the last stage of age, getting retribution

Mathura News: उम्र के अंतिम पड़ाव में पेंशन की दरकार, मिल रही दुत्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Need of pension at the last stage of age, getting retribution
मथुरा। आधार प्रमाणीकरण और एनपीसीआई पोर्टल पर सीडिंग न हो पाने की वजह से काफी संख्या में बुजुर्गों की पेंशन रुक गई है। उम्र के अंतिम पड़ाव में बुजुर्ग पेंशन के लिए लाइन में लगकर परेशान हो रहे हैं। सरकारी व्यवस्थाओं को कोस रहे हैं।
विज्ञापन


राजीव भवन में वृद्धावस्था पेंशन के लिए बुजुर्गों की लंबी लाइन लग रही है। सुबह होते ही बुजुर्ग विभागीय कार्यालय पहुंच जाते हैं। आधार प्रमाणीकरण करवाने के लिए लाइन में लग जाते हैं। खड़े-खड़े अपनी बारी के आने का इंतजार करते हैं। इस दौरान अगर लाइन से बाहर निकले तो काम संभाल रहे कर्मचारियों की फटकार भी सुननी पड़ती है। कह रहे हैं कि इस उम्र में केवल पेंशन का ही सहारा है। पेंशन नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 52820 बुजुर्गों को सत्यापन के बाद वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र पाया गया है। इनमें से करीब 44 हजार बुजुर्गों के खाते में पेंशन की पहली किस्त आ गई है। जबकि बाकी बचे बुजुर्गों के खाते में पेंशन की धनराशि नहीं आ रही है। यमुना पार से पेंशन के बारे में जानकारी करने आए एलपी सिंह ने बताया कि पेंशन न मिल पाने की वजह से वह काफी परेशान हैं। दलपत खिड़की से आईं बुजुर्ग शीला और शकुंतला देवी ने बताया कि 10 महीने से उनके खाते में पेंशन नहीं आई है। वृंदावन से आईं सौंदा देवी ने बताया कि अप्रैल महीने के बाद से उनके खाते में पेंशन नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं शातिर
पेंशन न मिल पाने से परेशान बुजुर्गों के साथ कुछ लोग ठगी कर रहे हैं। उनकी मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। पेंशन जल्दी चालू करवाने का झांसा देकर उनसे रुपये ऐंठ रहे हैं। शीला और शकुंतला देवी ने बताया कि एक युवक उनसे 500-500 रुपये ठग ले गया। कहकर गया था कि उनकी पेंशन जल्दी शुरू करवा देगा, लेकिन रुपये लेने के बाद वो युवक उनके पास दोबारा नहीं आया।



आधार प्रमाणीकरण और बैंक सीडिंग का काम तेजी से पूरा करवाया जा रहा है। आधार प्रमाणीकरण का काम समाज कल्याण विभाग से किया जा रहा है। जबकि आधार सीडिंग का काम संबंधित बैंक से किया जा रहा है। कार्य पूरा होते ही बुजुर्गों की पेंशन जारी कर दी जाएगी।
-नगेंद्र पाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed