फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nautapa weakened, chances of rain today too

Mathura News: कमजोर पड़ा नौतपा, आज भी बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nautapa weakened, chances of rain today too
मथुरा। रात्रि में बारिश होने के बाद प्रातः सुहाने मौसम में श्रद्धालु यमुना में नाव में बैठकर आन - फोटो : mathura
मथुरा। नौतपा में दूसरी बार शनिवार रात को मौसम का मिजाज बदल गया। रात करीब 11 बजे तेज हवा के साथ-साथ हल्की बारिश हुई। रविवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से राहत मिलने पर लोग यमुना में नौका विहार करते नजर आए। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में लगातार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन रात में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। रविवार तड़के भी शहर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। फिर दिनभर बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी और उमस दोनों से राहत मिली। रविवार दोपहर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान सामान्य से 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि पिछले 8 दिनों में 31 मई सबसे गर्म दिन रहा। ऐसे में शुरू से ही नौतपा कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। नौतपा में शनिवार रात को दूसरी बार बारिश हुई है, जबकि शुरुआती के दिन भी बूंदाबांदी देखने को मिली थी। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, 1 से 4 जून तक आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट है। धूल भरी आंधी चलने से परेशानी हो सकती है। हालांकि इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिजली आपूर्ति का भी बदला मिजाज
मौसम के साथ-साथ बिजली आपूर्ति का भी मिजाज बदल गया है। शनिवार रात को घंटों बिजली गुल रही। देहात क्षेत्र के अधिकतर गांव अंधेरे में रहे। ऐसे में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग का हेल्पलाइन नंबर भी मौसम खराब होने के बाद बंद हो गया। बिजली आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी रही। ऐसे समय में विद्युत विभाग से संपर्क नहीं होने पर लोगों में खासा नाराजगी भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed