फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nandgaon immersed celebrations of Nandotsav night

Mathura News: नंदोत्सव के जश्न में देर रात तक डूबा रहा नंदगांव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nandgaon immersed celebrations of Nandotsav night
नंदगांव। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद दूसरे दिन श्री कृष्ण के गांव नंदगांव में जन्माष्टमी की धूम देर रात तक रही। बाजे-बाजे री बधइयां नंदगांव, मगन सब नर-नारी की गूंज के साथ नंदगांव में नंदोत्सव का जयघोष गूंजता रहा। नंदभवन से लेकर कस्बे की गलियों तक ऐसा लगा मानो स्वयं नंदबाबा के आंगन में जन्मे लाला की खुशियां मनाने पूरा ब्रज उमड़ पड़ा हो। कभी समाज गायन की मधुर तान सुनाई दी तो कभी मल्लयुद्ध, बांस बधाई, और शंकर लीला ने श्रद्धालुओं को रोमांचित किया।
विज्ञापन

सुबह बरसाना से बड़ी संख्या में गोप नंदगांव पहुंचे। नंदभवन में नंदगांव और बरसाना के समाजियों ने आमने-सामने बैठकर पारंपरिक समाज गायन और बधाई गीतों का गायन किया। रंगीली आज बाजै अरी हेरी मां, बाजे बधाइयां बे सैयाँ नंद दे दरबार और सुख बरसै री हेली जसुमति महल में जैसे पदों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। करीब तीन घंटे चले समाज गायन में जब प्रेम और मस्ती से सराबोर पद गूंजे तो श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद नंदमहल में पारंपरिक मल्लयुद्ध ने उत्सव में अलग रंग भर दिया। सेवायत गोस्वामियों ने प्रतीकात्मक रूप से अखाड़े में उतरकर कुश्ती की। मुकाबले के बाद दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे से क्षमा मांगकर गले मिलकर ब्रज की प्रेम परंपरा का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने मल्लयुद्ध में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नंदोत्सव में हास-परिहास का दौर भी चलता रहा। बरसाना के गोप नंदबाबा के जमाई की जय बोलते तो नंदगांव के गोप वृषभानु के जमाई की जयकार करते। इसी बीच भांड स्वरूप एक गोस्वामी युवक करीब 15 फुट ऊंचे बांस पर चढ़ गया और भगवान कृष्ण-बलराम की ओर मुख कर बधाई पद सुनाने लगा। यह दृश्य देखते ही नंदभवन जयकारों और तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed