फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nagar Panchayats gathered in search of touching ground

टंचिंग ग्राउंड की तलाश में जुटीं नगर पंचायतें

Sun, 14 May 2017 12:09 AM IST
मथुरा
मथुरा Updated Sun, 14 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayats gathered in search of touching ground
कूड़ेदान - फोटो : amar ujala
स्वच्छता को लेकर छेडे़ गए अभियान के तहत अब जनपद के सभी निकाय टंचिंग ग्राउंड की तलाश में जुट गए हैं। मथुरा-वृंदावन को छोड़ जनपद के किसी भी निकाय पर कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान ही नहीं है। तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों वाले जनपद में दो निकाय ऐसे हैं, जिनके पास अब तक कूड़ा निस्तारण के लिए भी स्थान नहीं है। इसमें अधिकांश
विज्ञापन


निकाय मुख्य मार्गों पर कूड़े को फेंककर या फिर आग के हवाले करते हुए निस्तारण करते आ रहे हैं। आग लगाकर कूड़ा निस्तारण मथुरा-वृंदावन पालिकाओं के साथ मथुरा छावनी भी कर रही है। इस मामले में एनजीटी ने इन निकायों पर लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सफाई के मामले में मथुरा की स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण अब इसे बदलने की
विज्ञापन


रणनीति पर काम हो रहा है। इसमें डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने सभी निकाय प्रमुखों से टंचिंग ग्राउंड की रिपोर्ट मांगी, लेकिन मथुरा-वृंदावन के अलावा किसी के ने इस उद्देश्य से जमीन चयन हीं नहीं किया है। ऐसे शनिवार को सभी एसडीएम और निकाय प्रभारी टंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन ढूंढ़ने में जुटे रहे हैं। प्रस्ताव सोमवार को ही डीएम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed