{"_id":"5e0b8edb8ebc3e87f253a016","slug":"nagar-nigam-team-not-working-mathura-news-agr422614332","type":"story","status":"publish","title_hn":"पागल बंदर को पकडने नहीं पहुंची नगर निगम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पागल बंदर को पकडने नहीं पहुंची नगर निगम की टीम
विज्ञापन
मथुरा। पागल बंदर को पकड़ने के लिए मंगलवार को भी निगम की टीम नहीं पहुंची। इससे जयसिंहपुरा के लोगों में उबाल है। लोगों का कहना है कि बंदर को पकड़ने निगम की टीम नहीं आई तो आंदोलन की राह पकड़नी पड़ेगी। बंदर को पकड़ने के लिए क्षेत्र में आज निगम की टीम जाएगी।
जयसिंहपुरा में पागल बंदर की दहशत से जयसिंहपुरा के लोग अब आंदोलन की राह पकड़ने को मजबूर हो रहे हैं। आरोप है कि कई बार नगर निगम और वन विभाग से शिकायत की गई, लेकिन दोनों की उदासीनता के चलते बंदर हमला कर रहा है। भाजपा पार्षद कविता शर्मा का कहना है कि जयसिंहपुरा के लोगों ने उनसे शिकायत की है। महापौर और नगर आयुक्त के संज्ञान में पूरा मामला देकर जल्द ही पागल बंदर को पकड़वाया जाएगा। भाजपा नेता संतकुमार शर्मा ने बताया कि पागल बंदर जल्द नहीं पकड़ा गया तो और भी लोग हमले में घायल हो जाएंगे। सनी ठाकुर का कहना है कि पागल बंदर नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा।
अधिकारी का कहना
आज बंदर को पकड़ेगी टीम
निगम की टीम बंदर को जल्द ही पकड़ लेगी। उसे पकड़ने के लिए टीम बुधवार को क्षेत्र में जाएगी। किसी भी नागरिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
- डॉ. मुकेश आर्य बंधु, महापौर, मथुरा नगर निगम