फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nagar Nigam is constructing CC road and laying sewer line in ward 56

Mathura News: नगर निगम वार्ड 56 में बना रहा सीसी रोड और डाल रहा सीवर लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam is constructing CC road and laying sewer line in ward 56
मथुरा। नगर निगम के वार्ड 56 के अंतर्गत डीग गेट से द्वारिकाधीश मंदिर के बीच कई मार्गों का निर्माण, सीवर लाइन एवं पानी की लाइन डालने का कार्य चल रहा है। यह कार्य लाखों की लागत से हो रहे हैं। पानी की लाइन डालने के बाद लोगों को पुरानी लाइन से हटाकर नई लाइन से कनेक्शन देकर पीनी की किल्लत को दूर किया गया।
विज्ञापन



शहर के हनुमान टीला क्षेत्र में सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इसमें 10 लाख की लागत आई। इसके अलावा ठेकनानौल मोहल्ला में राशन की दुकान से दिनेश शर्मा के मकान तक पांच लाख से लागत से मार्ग बनाया गया। क्षेत्र की कुम्हार गली में बारिश के समय मकानों में दरार आ गई थी। खस्ताहाल मार्ग से बारिश का पानी मकानों की नींव को कमजोर करने से बचाव के लिए यहां भी सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद नीनू कुंजबिहारी भारद्वाज ने बताया कि वार्ड की कुशकगली में 50 साल पुरानी पानी की लाइन कई जगह से पानी का रिसाव हो रहा था। इस कारण लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इस समस्या के निदान के लिए तीन इंची व्यास की जीआई पाइप लाइन डाली गई। यह पानी की लाइन डालने में सात लाख रुपये की लागत आई। वहीं जोशी गली में नई लाइन से 150 कनेक्शन मुफ्त दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गली मनोहरलाल में सीवर का कार्य चल रहा है। करीब पुरानी सीवर लाइन कई स्थानों से क्षतिग्रस्त होने के कारण हो रहे रिसाव से निजात दिलाने के लिए नई सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है।



नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जहां जर्जर मार्ग एवं गली में उन्हें प्राथमिकता के आधार बना जा रहा है। इसके अलावा सीवर एवं पानी की लाइन को व्यवस्थित करने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed