फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MVDA looking for land for seven colonies

Mathura News: सात काॅलोनियों के लिए जमीन तलाश रहा एमवीडीए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
MVDA looking for land for seven colonies
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण अब सात नई आवासीय योजनाओं के लिए जमीन की तलाश में जुट गया है। यह योजनाएं मथुरा-वृंदावन के साथ गोवर्धन, बरसाना, छाता, फरह और चौमुहां में विकसित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

फिलहाल विकास प्राधिकरण के पास लैंड बैंक नहीं है। जैंत और राल में किसानों के साथ मिलकर दो योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इस दायरे को बढ़ाने के लिए पिछले दिनों विकास प्राधिकरण ने सात और स्थानों पर आवासीय योजनाएं विकसित करने का निर्णय लिया था। इसके तहत जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसमें विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का विचार है कि जमीन अधिग्रहण के बजाए किसानों के साथ ही इन स्थानों पर आवासीय योजनाओं को विकसित किया जाए। इसके तहत राल और जैंत में किए गए प्रयास भी सफल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मथुरा-वृंदावन को छोड़कर विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाएं गोवर्धन, बरसाना, फरह, चौमुहां, छाता में नहीं हैं। यहां आवासीय योजनाएं तैयार करने का प्रयास विकास प्राधिकरण द्वारा पहली बार किया जा रहा है। इन स्थानों पर अवैध कॉलोनियों के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुए प्राधिकरण ने अपनी योजनाओं की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed