फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Muslims Decide: No Animal Sacrifice in Govardhan on Eid

Mathura News: मुस्लिमों का फैसला, गोवर्धन में ईद पर नहीं होगी कुर्बानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Muslims Decide: No Animal Sacrifice in Govardhan on Eid
गोवर्धन। अधिकमास की तैयारियों के लिए रविवार को थाना परिसर में एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद मुस्लिमों ने अधिकमास मेले के चलते ईद पर कुर्बानी न देने का फैसला लिया। साथ ही प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी। चौराहों पर महापुरुषों की मूर्ति या उनसे संबंधित कोई भी सामग्री लगाने की मना करते हुए उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दिया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित पीस कमेटी की मीटिंग में मौलाना मोहम्मद रियाज समेत तमाम मुस्लिमों ने कहा कि अधिकमास में मुस्लिमों ने गोवर्धन में ईद पर कुर्बानी न देने का निर्णय लिया है। एसडीएम सुशील कुमार सिंह, सीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी भगवत गुर्जर ने इस फैसला की सराहना की। बैठक में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी नियमानुसार कुर्बानी दी जाएगी। सीओ ने मेला के दौरान व्यापारियों से अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि दंडवती परिक्रमा को देखते हुए वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। जरूरी सामान वाले वाहन ही निश्चित समय में प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान ईओ चैतन्य तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी, पाडल प्रधान राममूर्ति, अंशु कौशिक, व्यापार मंडल के गणेश पहलवान, ठाकुर फतेह सिंह, रामधन शर्मा, रिंकू ठाकुर, डोरीलाल मेंम्बर, अमित गोस्वामी, पवन सैनी, श्रीधर पाठक, सल्लम प्रधान आदि तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


बिना अनुमति चौराहों पर न लगाएं महापुरुषों के प्रतीक

बैठक में सभासद पवन सैनी के नेतृत्व में सैनी समाज के तमाम लोगों ने एसडीएम सुशील कुमार सिंह से शिकायत की कि ब्लॉक तिराहे पर लगे महापुरुषों के पोस्टर बैनर फाड़े गए हैं। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला दिया। कहा कि बिना शासन की अनुमति किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान पर महापुरुषों की मूर्ति या उनसे संबंधित चिह्न नहीं लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed