फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Murder of a woman constable's two-year-old son Sister's daughter had brutally killed court punishment

UP: महिला सिपाही के दो वर्षीय बेटे की हत्या...बहन की बेटी ने इसलिए ली थी बेरहमी से जान, कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Fri, 01 Aug 2025 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Aug 2025 12:50 PM IST
सार

महिला सिपाही के दो वर्ष के बेटे की हत्या में मौसेरी बहन को दोषी पाया गया। कोर्ट ने उसे उम्र कैद के साथ ही 50 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Murder of a woman constable's two-year-old son Sister's daughter had brutally killed court punishment
महिला सिपाही सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वर्ष 2020 में महिला सिपाही के बेटे की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को उसकी बहन की बेटी ने अंजाम दिया। इसके बाद उसने खुद की भी जान देना चाही, लेकिन वो बच गई। कोर्ट ने इस मामले में हत्यारोपी मौसेरी बहन को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


महिला थाने में तैनात महिला सिपाही के दो वर्ष के बेटे की हत्या कर खुद भी जान देने का प्रयास करने वाली बच्चे की मौसेरी बहन को बृहस्पतिवार को एडीजे एफटीसी प्रथम महिला विरुद्ध अपराध की कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अभियुक्ता गिरफ्तारी के बाद से ही जेल में है।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 14 अक्टूबर 2020 को पुलिस लाइन के सरकारी आवास संख्या 203 में रहने वाली महिला सिपाही रेशमा देवी के 2 वर्षीय पुत्र दुष्यंत उर्फ लड्डू का शव कमरे में पड़ा मिला था। बच्चे के शव के पास उसकी मौसेरी बहन कासगंज के थाना ढोलना के गांव भोगीपुर निवासी पूजा बेहोश हालत में मिली थी। उसने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने पूजा के होश में आने के जब पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed