फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Murder after rape

परिजनों ने बसपाइयों संग घेरा एसपी सिटी कार्यालय, हंगामा

Sun, 29 Nov 2020 07:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Murder after rape
मथुरा। एसपी सिटी कार्यालय पर घेराव करतीं महिलाएं व बसपाई। - फोटो : MATHURA
मथुरा। अनुसूचित जाति की आठ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या का खुलासा करने वाली पुलिस की कहानी परिजनों के गले नहीं उतर रही है। रविवार को बसपाइयों के संग परिजनों ने एसपी सिटी कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया। खुलासे की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। एसपी सिटी के समझाने पर परिजन मान गए।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व सुनरख में मल्टीलेविल पार्किंग के पास झाड़ियों में आठ साल की बालिका का शव मिला था। बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। बालिका रिश्तेदार महिला के संग लकड़ी बीनने गई थी। उसके बाद से लापता हो गई थी। हालांकि वृंदावन पुलिस ने खुलासा करते हुए महेश पुत्र किशनी निवासी तरौली समौली को गिरफ्तार किया था। इस खुलासे से परिजन शुरू से संतुष्ट नहीं थे। रविवार को बसपाइयों के संग परिजन एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा काटते हुए खुलासे की उच्चस्तरीय जांच के संग सही आरोपी को पकड़ने की मांग की। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने सभी को शांत करते हुए बताया कि खुलासा बिल्कुल सही हुआ है। पुलिस ने जब आरोपी पकड़ा तो परिजनों को भी बुलवाया गया था।
विज्ञापन

सीओ सदर और कोतवाल का बालिका के गांव में डेरा
सीओ सदर रमेश तिवारी और वृंदावन कोतवाल अनुज कुमार बालिका के गांव में डेरा डाले रहे। मकसद था कि परिजनों को कोई भड़का रहा है। यहां पर परिजनों को समझाते हुए खुलासे को सही ठहराया। मामला गर्म होते देख एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने मथुरा कोतवाल संजीव कुमार दुबे और थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक को वृंदावन कोतवाली भेजा। यहां पर दोनों इंस्पेक्टरों ने कमान संभाल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे घेराव में मौजूद
पूर्व विधायक राजकुमार रावत, बसपा के गोरेलाल जाटव, हेमेंद्र कुमार, धारा सिंह आजाद, प्रेम सिंह कर्दम, जितेंद्र प्रजापति, गोवर्धन सिंह, जयवीर सिंह, योगेश द्विवेदी, वीरेंद्र परिहार, जगदीश पहलवान, प्रदीप चाहर, विवेक कुमार, मनोज कुमार, जितेंद्र कर्दम, मुख्तार गौतम, कलुआ ठाकुर, बाबूलाल गौतम, पवन बघेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed