Mathura Nikay Chunav: छिटपुट घटनाओं के बीच 44.31 फीसदी हुआ मतदान, 15 प्रतिशत नहीं डाल पाए वोट, निराश लौटे
Mathura Nikay Chunav: जिले के 15 निकायों में छिटपुट घटनाओं के बीच 44.31 फीसदी मतदान के साथ चुनाव संपन्न हो गया। हालांकि इस दौरान 15 प्रतिशत से अधिक मतदाता वोट नहीं डाल पाए। वह निराश होकर लौट गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में नगर निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी 15 निकायों में शांतिपूर्ण मतदान हो गया। जनपद में शाम छह बजे तक ओवरआल 44.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, वहीं मथुरा-वृंदावन नगर निगम में यह आंकड़ा महज 38.52 फीसदी रहा।
ईवीएम और मतपेटियों में बंद हुआ प्रत्याशियों का भाग्य
सबसे अधिक 79.78 फीसदी मतदान बाजना नगर पंचायत, गोकुल में 78.25 और तीसरे स्थान पर सौंख में 76.28 फीसदी हुआ। मथुरा नगर निगम में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। मथुरा-वृंदावन नगर निगम और कोसीकलां नगर पालिका परिषद सहित सभी निकायों में 1235 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उनका भाग्य ईवीएम और मतपेटियों में बंद हो गया।
बिना वोट डाले लौटे मतदाता
गुरुवार की सुबह अनेक केंद्रों पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित रहा। वहीं अधिकतर केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं को वोट नहीं होने की जानकारी मिलने पर निराश लौटान पड़ा। इस कारण 15 फीसदी से अधिक लोगों को बिना वोट डाले लौटना पड़ा।