फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal Corporation's JCB runs on Parikrama Marg, demolishes 42 concrete encroachments

Mathura News: परिक्रमा मार्ग में नगर निगम की चली जेसीबी, 42 पक्के अतिक्रमण ढहाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's JCB runs on Parikrama Marg, demolishes 42 concrete encroachments
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


वृंदावन। नगर निगम ने पुलिस के साथ शनिवार को परिक्रमा मार्ग में पानीघाट तिराहा से केशीघाट तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी से परिक्रमा मार्ग में लोगों द्वार किए पक्के कब्जों को ध्वस्त किया। वहीं दुकानों और घरों के आगे परिक्रमा मार्ग पर रखा सामान जब्त किया। इस बीच 23 गोवंश को पकड़कर कान्हा गोशाला पहुंचाया।

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह के निर्देशन में निगम अधिकारियों और टीम ने सीओ सदर प्रवीण मलिक और पुलिसबल के साथ शनिवार दोपहर को पानी गांव तिराहा से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जेसीबी से परिक्रमा मार्ग में दुकानों और मकानों के आगे बनी रैंप, चबूतरे और पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं दुकानों के आगे रखी बैंच, कुर्सी, टेबल, तख्त एवं अन्य सामान को निगम की टीम ने जब्त कर लिया। इस बीच लोगों द्वारा कच्चे परिक्रमा मार्ग में बनाई गई झोपड़ियों को भी हटाया गया।
विज्ञापन

पानीघाट और जगन्नाघाट से लेकर केशीघाट तक लोगों द्वारा अपने पशुओं को कच्चे परिक्रमा मार्ग में बांध रखा था। उन पशुओं के साथ परिक्रमा मार्ग में मिले छुट्टा गोवंश को पकड़कर कान्हा गोशाला पहुंचाया। लोग निगम का जेसीबी को अपनी ओर आता देख घर और दुकानों के बाहर रखा सामान को अंदर रखते नजर आए। ज्ञात हो कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान संयुक्त नगर आयुक्त मयंक यादव, अपर नगर मजिस्ट्रेट राजकुमार भास्कर, सीओ सदर प्रवीण मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में सभी पक्के और कच्चे अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। शनिवार को अभियान के दौरान 42 पक्के अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed