{"_id":"638760771026a76b73202f5d","slug":"municipal-corporation-will-make-24-garbage-collection-sites-clean-mathura-news-mtr5264983163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 24 कूड़ा संग्रह स्थलों को नगर निगम बनाएगा स्वच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 24 कूड़ा संग्रह स्थलों को नगर निगम बनाएगा स्वच्छ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ‘प्रतिबद्ध 75 जनपद-75 घंटे 750 निकाय’ अभियान एक दिसंबर से 3 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत कूड़ा एकत्रीकरण के दृष्टिगत संवेदनशील स्थान को पूर्णतया (स्थायी रूप से) विलोपित कर स्वच्छ स्थान में परिवर्तित कराया जाना है। इस दृष्टिगत से नगर निगम ने २४ स्थान चयनित किए हैं, जिसमें मथुरा में 16 एवं वृंदावन में 8 स्थान शामिल हैं।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्रांतर्गत 24 संवदेनशील स्थान कूडे़ की दृष्टि से चयन करते हुए उन्हें पूर्णतय विलोपित किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। इसका क्रियान्वयन श्रमदान, विशेष सफाई एवं स्थानीय निवासियों से जनजागरूकता के अंतर्गत किया जाएगा। इन स्थानों पर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे किसी भी व्यक्ति द्वारा पुन: कूड़ा न डाला जा सके। इन स्थानों पर आवश्यकतानुसार सेल्फी प्वाइंट्स, सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए बैंच, पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा।
इधर, शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान के तहत सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्य कर, की सूचना पर राज्य कर विभाग गोवर्धन रोड कार्यालय पर बोलेरो मैसी ट्रक एवं डीसीएम पर लदे हुए माल की जांच की गयी। जांच के दौरान बोलेरो मैसी ट्रक में चार क्विंटल एवं डीसीएम ट्रक में आठ क्विंटल प्रतिबंधित श्रेणी के प्लास्टिक/पॉलीथीन जब्त की गई।