{"_id":"619ccb1af591c929c8484705","slug":"municipal-corporation-tightens-its-waist-for-night-shelters-mathura-news-mtr5089981158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरों के लिए नगर निगम ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरों के लिए नगर निगम ने कसी कमर
विज्ञापन
मथुरा। सर्दियों को देखते हुए बेसहारा और आश्रयहीन व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने नगला कोल्हू स्थित स्थाई आश्रय भवन का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के वक्त नगर आयुक्त ने आश्रय भवन के शौचालय, रसोईघर, कमरों आदि को देखा। उन्होंने कहा कि नगर में प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरा बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रैन बसेरे में स्वच्छ रजाई और गद्दे के अलावा हीटर व चाय की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश है कि शीत लहर में असहाय गरीब निर्बल जन को किसी भी हालत में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उसके लिए नगर निगम वचनबद्ध है। उन्होंने आश्रय भवन को संचालित करने वाली संस्था के प्रतिनिधि को प्रतिदिन भवन की सफाई कराने के साथ साथ यहां ठहरने वाले व्यक्तियों का विवरण उपस्थिति पंजिका में दर्ज करने को कहा। आश्रय भवन में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन भी किया जाना चाहिए।