फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal corporation's whip on illegal parking

अवैध पार्किंगों पर चला नगर निगम का चाबुक ण्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's whip on illegal parking
वृंदावन। वृंदावन में जहां-तहां चल रहीं अवैध पार्किंगों पर आखिरकार नगर निगम प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। बृहस्पतिवार को अवैध पार्किंग के संचालन के खिलाफ सरकारी पार्किंग के कर्मचारियों ने धरना देकर अपनी समस्या रखी। इसके बाद हरकत में आए नगर निगम प्रशासन और पुलिस ने अवैध पार्किंगों को बंद करा दिया। मालूम हो कि अमर उजाला द्वारा अवैध पार्किंग को लेकर अभियान चलाने के बाद प्रशासन की नींद खुली और कार्रवाई की गई। सात ही कुछ को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

रुक्मिणी विहार स्थित मल्टी स्टोरी पार्किंग, पागल बाबा स्थित दारुक पार्किंग के कर्मचारियों ने अपनी पार्किंग स्थलों पर ताले लगा दिए और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों और संचालकों ने जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन से अवैध पार्किंगों को बंद कराने तक अपनी पार्किंग बंद रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके बाद हरकत में आया नगर निगम प्रशासन ने रुक्मिणी विहार, प्रेम मंदिर, सौ फुटा आदि स्थलों पर चल रहीं अवैध पार्किंगों को बंद कराते हुए कई को सील कर दिया। नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद अवैध पार्किंग चलाने वालों में खलबली है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि अवैध पार्किंग किसी भी स्थान पर नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन की सड़कों पर दिन भर रहा जाम
वृंदावन। साल का पहला दिन वृंदावन में मनाने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं। इस कारण शहर की सड़कें भी जाम होने लगीं हैं। बृहस्पतिवार को वृंदावन की सड़कों पर दिन भर जाम जैसे हालात रहे। सबसे अधिक जाम के हालात मथुरा वृंदावन रोड पर रहे। यहां वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गईं। लोग जहां के तहां खड़े रहे। इसके साथ ही हरिनिकुंज चौराहा, विद्यापीठ, राधा निवास, नगर निगम चौराहा, आंबेडकर पार्क, श्रोतमुनी रोड, इस्कान मंदिर के सामने, प्रेम मंदिर और रुक्मिणी बिहार कालोनी के सामने भी जाम जैसे हालात रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed