Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal corporation notice causes uproar ashram

Mathura News: नगर निगम के नोटिस से आश्रम में हंगामा, पहुंची पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation notice causes uproar ashram
वृंदावन। विद्यापीठ चौराहा पर जर्जर हुए वैश्य आश्रम को नगर निगम द्वारा भेजे नोटिस के बाद आश्रम प्रबंधक और किरायेदारों में विवाद खड़ा हो गया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यापीठ चौराहा के पास वैश्य आश्रम में नगर निगम का नोटिस पहुंचने के बाद हंगामा हो गया। आश्रम प्रबंधन लगभग सौ वर्ष पुरानी इमारत की मरम्मत कराने के लिए उसे खाला कराने का प्रयास कर रहा है। वहीं लोग आश्रम खाली नहीं करना चाहते हैं। आश्रम में रह रहे सुमित्रा अग्रवाल, अमित शर्मा और रूपा शर्मा का कहना है कि नगर निगम के नोटिस के नाम पर प्रबंधन उन्हें आश्रम से बाहर करना चाहता है। वह उन्हें परेशान कर रहे हैं। जबकि वह जर्जर भवन की मरम्मत कराने को तैयार हैं।
विज्ञापन

आश्रम के प्रबंधक रमेश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम से नोटिस आया है, जिसमें आश्रम की जर्जर स्थिति की मरम्मत कराने या फिर गिरासू हिस्से को हटाने की बात कहीं गई है। इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित है। इसलिए गिरासू भवन को तोड़ रहे हैं। इस संबंध में नगर निगम कार्यालय एवं डीएम कार्यालय में भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed