{"_id":"6695923d373c2c608508ba64","slug":"municipal-corporation-has-identified-land-for-plantation-in-three-areas-mathura-news-c-369-1-mt11004-115916-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर निगम ने तीन क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए भूमि की चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर निगम ने तीन क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए भूमि की चिन्हित
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने नगर के तीन क्षेत्रों में 22 हजार पौधे लगाने के लिए तीन क्षेत्रों में भूमि का चिह्नांकन किया है। इनमें से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के पड़ाव स्थल के समीप तारसी गांव में 3.5 हेक्टेयर भूमि पर मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया जाएगा। नगर निगम द्वारा जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
नगर निगम को इस बार बारिश के मौसम में 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए अधिकारियों की टीम ने नगर क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद तीन स्थानों को पौधरोपण के लिए चिन्हित किया है। इसमें तारसी गांव में तालाब के समीप नगर निगम की छह हेक्टेयर भूमि में से 3.5 हेक्टेयर खाली भूमि पर मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया जाएगा।
इसके अलावा जयसिंहपुरा खादर में एवं रेतिया मुहाल खादर में भी विभिन्न प्रजाति के छायादार एवं फलो के पौधे लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए जमीन को तैयार करने के साथ ही पौधों के लिए गड्ढे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि नगर निगम द्वारा 22 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए तीन स्थानों को चिह्नित कर निगम की टीम द्वारा तैयारी की जा रही है। तारसी गांव में मियावाकी पद्धति से 3.5 हेक्टेयर में घना वन तैयार किया जाएगा।