{"_id":"61533d6b8ebc3e626637c41f","slug":"municipal-commissioner-angry-seeing-the-condition-of-balajipuram-park-reprimanded-mathura-news-agr5094479171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाजीपुरम पार्क की हालत देख नगर आयुक्त नाराज, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाजीपुरम पार्क की हालत देख नगर आयुक्त नाराज, लगाई फटकार
विज्ञापन
मथुरा। अमृत योजना के तहत मंगलवार को बालाजीपुरम में निर्माणाधीन पार्कों का नगर आयुक्त अनुनय झा ने निरीक्षण किया। यहां कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर अधीनस्थों को फटकार लगाई और पार्क की दुर्दशा को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
नगर निगम के वार्ड-53 बालाजीपुरम क्षेत्र में आरबीएस विद्यालय के पास निर्माणाधीन अमृत पार्क के निरीक्षण में नगर आयुक्त को कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने ने मुख्य अभियंता को पार्क में इंटरलॉकिंग फुटपाथ, मरम्मत एवं कार्य पुन: कराए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त पार्क में पोधारोपण के लिए भी जोर दिया। निरीक्षण में नवादा स्थित निर्माणाधीन अमृत पार्क का कार्य संतोषजनक मिला। वहां उन्होंने पार्क में बेंच एवं लाइटिंग कार्य कराने के आदेश दिए।
नगर आयुक्त ने बताया कि महानगर के पार्कों की दशा सुधारने के लिए निरीक्षण किया गया। इससे यहां सुबह आने वाले लोगों को पूरी सुविधा मिल सके। इस दौरान मुख्य अभियंता सिविल जितेंद्र केन, अधिशासी अभियंता एसपी मिश्र, सहायक अभियंता राजकुमार, अवर अभियंता मुनिदेव, अमृत योजना के इंजीनियर पुष्पेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।