फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   multiplex will be at mathura junction

जंक्शन पर मिलेगा शॉपिंग-मूवी का मजा

Sat, 03 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 03 Sep 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
multiplex will be at mathura junction
Mathura Junction 2 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
रेल यात्री जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मूवी आनंद और शॉपिंग का लुत्फ उठा सकेंगेे। सर्कुलेटिंग एरिया में शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फूड चेन की शाखाएं भी खुलेंगी।
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन को रेलवे ने वर्ल्ड क्लास स्टेशन की श्रेणी में शामिल किया है। इस क्रम में स्टेशन पर यात्रियों को शॉपिंग, मूवी देखने और बेहतरीन खानपान की सुविधा दिए जाने पर रेलवे विचार कर रहा है। जंक्शन स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स निर्माण की योजना है। प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अफसरों का कहा है कि मल्टीप्लेक्स और शॉपिंग मॉल निर्माण पर निर्णय अंतिम दौर में है। मल्टीप्लेक्स 50 सीटों की क्षमता का होगा। मॉल में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय रेडीमेड गारमेंट ब्रांड्स और फूड चेन की ब्रांचेज होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाई फाई भी जल्द
यात्रियों की सुविधा के लिए शीघ्र ही वाई फाई की सुविधा भी होगी। जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में इसके लिए आवश्यक उपकरण भी स्थापित कर लिए गए हैं। 

लिफ्ट भी लगेगी
जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेंकड एंट्री पर दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं को सामान लेकर चढ़ने में काफी परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए सेकंड एंट्री पर लिफ्ट लगाए जाने का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है। इससे पहले जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एस्केलेटर की सुविधा दी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed