फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Multi level parking will be built along with tourism facility center in Barsana.

Mathura News: बरसाना में पर्यटन सुविधा केंद्र के साथ बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Multi level parking will be built along with tourism facility center in Barsana.
मथुरा। देशभर से बरसाना में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन सुविधा केंद्र (टीएफसी) के साथ ही मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण भी कराएगा। सुविधा केंद्र के ऊपर बनने वाली दो मंजिला पार्किंग में एक साथ चार साै कार खड़ी हो सकेंगी।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा बरसाना के श्रीराधाविहारी इंटर कॉलेज के मैदान में टीएफसी का निर्माण कार्य शुरु करा दिया है। इसकी नींव के लिए आरसीसी के कॉलम तैयार किए जा रहे हैं। तीन मंजिला टीएफसी में भूतल पर श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए कमरे, डोरमेटरी, रसोई, आधुनिक सुविधाओं से लैस मीटिंग हॉल और सामूहिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। प्रथम और दूसरे तल पर मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी। इसके निर्माण में करीब एक साल का समय लगेगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि टीएफसी व पार्किंग के निर्माण में करीब 35.98 करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed