फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MS Bitta reaches Govardhan and offers prayers at Giriraj Ji.

Mathura News: गोवर्धन पहुंचे एमएस बिट्टा, गिरिराज जी के किए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
MS Bitta reaches Govardhan and offers prayers at Giriraj Ji.
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी के दानघाटी मंदिर में शनिवार को एमएस बिट्टा पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ गोवर्धन गिरिराज जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एमएस बिट्टा के मंदिर पहुंचते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरी तरह सतर्क नजर आए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्होंने दानघाटी मंदिर में माथा टेका और गिरिराज महाराज का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद एमएस बिट्टा ने देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन


हरियाणा सीएम की पत्नी सुमन सैनी पहुंचीं गिरिराज शरण
गोवर्धन। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी ने रविवार को गोवर्धन पहुंचकर गिर्राज महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के समय मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही, जहां सुमन सैनी ने शांत भाव से आराध्य प्रभु के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed