फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP distributes blankets and tailoring kits at public hearing

Mathura News: सांसद ने जनसुनवाई में बांटे कंबल और टेलरिंग किट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
MP distributes blankets and tailoring kits at public hearing
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने शनिवार को वृंदावन में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान समाधान के साथ-साथ सांसद ने कंबल वितरण और महिलाओं को टेलरिंग किट भेंट की।
विज्ञापन

कैलाश नगर के सेक्टर 1 स्थित पार्क में जनसुनवाई का शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। जन सुनवाई के दौरान सांसद हेमा मालिनी ने बिजली विभाग, आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगाए गए स्टॉल, निर्वाचन विभाग, नगर निगम समेत अन्य विभागों के स्टॉल पर पहुंच कर समस्याओं का निस्तारण कैसे किया जा रहा है, इसकी जानकारी ली। इसके बाद एक-एक करके सभी फरियाद सुनीं और समाधान कराया। इसके बाद उद्योग केंद्र द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 525 महिलाओं को टेलरिंग किट और ठंड से बचाव के लिए सौ से ज्यादा कंबल वितरित किए। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, अनूप शर्मा, नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मुदिता शर्मा समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed