फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP Chandrashekhar's statement was provocative.

Mathura News: सांसद चंद्रशेखर का बयान भड़काऊ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
MP Chandrashekhar's statement was provocative.
वृंदावन। सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा मध्यप्रदेश में जनसभा के दौरान ब्राह्मणों के प्रति टिप्पणी करने पर ब्राह्मण समाज में उबाल आ गया है। सोमवार को उड़िया बाबा आश्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने बैठक की। इसमें विप्रों ने सांसद के बयान की निंदा करते हुए इसे ब्राह्मण विरोधी बताया। विप्रों ने एलान किया कि वह नए साल पर सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए विराट सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसमें सभी वर्गों को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि आईएएस संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो निंदनीय था, अब सांसद चंद्रशेखर ने संतोष के बयान को सही ठहराते हुए ब्राह्मणों को सरेआम धमकी दे रहे हैं जो कि निंदनीय है। राजेश पाठक एवं हरि सुरेशाचार्य ने कहा कि कुछ सांप्रदायिक ताकतें देश में सौहार्द बिगड़ने का कार्य कर रही हैं। प्रदेश प्रवक्ता आशीष चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष करण कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि नववर्ष में महासभा सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए सम्मेलन करेगा, जिसमें सभी वर्गों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में बालकिशन शर्मा, ईश्वरचंद्र रावत, प्रदीप गोस्वामी, तुलसीदास, पन्ना गौतम, राकेश पाठक, मुनेश गौतम, डॉक्टर आशीष मिश्रा, ब्रजेश दत्त भारद्वाज, राहुल शर्मा, विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed