Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP Chandrashekhar will meet families of victim brides in mathura

UP: दुल्हनों पर फेंका कीचड़, बरातियों से मारपीट...पीड़ित परिवार से मिलेंगे चंद्रशेखर, लोगों काे सता रहा ये डर

Thu, 27 Feb 2025 10:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 27 Feb 2025 10:20 PM IST
सार

मथुरा क्षेत्र में तीनों स्थानों पर अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं हुईं हैं। इन पीड़ित परिवारों से शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर मुलाकात करेंगे।
 

विज्ञापन
MP Chandrashekhar will meet families of victim brides in mathura
एसएसपी दफ्तर पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना रिफाइनरी के गांव करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों को पीटने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर करनावल, सुरीर और मांट जाएंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से जिले में जातीय झगड़ा होने की आशंका के चलते सुरीर के सर्व समाज के लोग बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने उन्हें विश्वास दिलाया कि किसी भी कीमत पर जिले में अशांति नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन


21 फरवरी को रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों को पीटने, 22 फरवरी को मांट और सुरीर में अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। तीनों ही मामलों को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने गंभीरता से लिया है। वह शुक्रवार को तीनों स्थानों पर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष लोकेश ठाकुर के नेतृत्व में सुरीर के बड़ी संख्या में लोग एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 22 फरवरी की घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। अनुसूचित जाति के लोग लगातार धमकी दे रहे हैं। 


जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह खुलेआम कह रहे हैं कि 28 फरवरी को गांव को खाली करा देंगे। उन्हें अंदेशा है कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के आने से गांव में जातीय संघर्ष हो सकता है। इसलिए पुलिस बल तैनात किया जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed