फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Movement of devotees banned at KC Ghat

Mathura News: केसी घाट पर श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Movement of devotees banned at KC Ghat
यमुना के जलस्तर के कारण केसी घाट प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से किया बंद।
वृंदावन। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने केसी घाट पर आम श्रद्धालुओं की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है क्योंकि घाट क्षेत्र में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा घाट के मुख्य प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं घाटों के आसपास गोताखोरों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे घाट की ओर न जाएं। घाट पर पूजा-पाठ, स्नान और जल प्रवाह जैसी धार्मिक गतिविधियों पर फिलहाल प्रतिबंध है।
विज्ञापन



इधर शहर की कॉलोनियों में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि हजारों लोग बिना बिजली और पीने के पानी के गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। प्रशासन का दावा है कि राहत सामग्री लगातार पहुंचाई जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है। करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह पहले से ही बंद हैं। इससे गर्मी, उमस और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कुछ कॉलोनियों में जलभराव में थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन अधिकतर इलाकों में हालात जस के तस हैं। श्रीजी वाटिका निवासी सुलेखा का कहना है कि घर में बिजली नहीं आ रही है। पीने के पानी की भी समस्या खड़ी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed