फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   motor car rally for yamuna from mathura to delhi

आज दिल्ली तक वाहन रैली

Wed, 18 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
motor car rally for yamuna from mathura to delhi
जन-जन की आराध्य यमुना की धारा को हथिनीकुंड से मुक्त कराने के लिए यमुना भक्तों ने कमर कस ली है। इस बार इस ऐतिहासिक आंदोलन का गवाह कोसीकलां का अनाज मंडी परिसर बनेगा। यहीं पर यमुना की मुक्ति के लिए किसानों की महापंचायत होगी। अगले दिन बड़ी संख्या में किसान, ब्रजवासी और पुष्टिमार्गीय अनुयायी दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में सुलगी यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने की चिंगारी एक बार फिर 15 मार्च को जनसमूह के रूप में परिलक्षित होगी। इस आंदोलन को धार देने में जुटे यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकांत शास्त्री ने बताया कि अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाने के लिए बीते एक साल से गांव-गांव प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


किसानों को बताया जा रहा है कि जिस तरह यमुना के जल में रासायनिक कचरा, गंदगी उड़ेली जा रही है उससे उनकी खेती जहरीली हो रही है। भूगर्भ जल दूषित होने के चलते कैंसर, त्वचा रोग, लीवर संबंधी गंभीर बीमारियां लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह ने बताया हाल ही में इलाहाबाद में लगे माघ मेले में किसानों की पंचायत में यमुना मुक्तिकरण अभियान का संदेश पूरे देश के किसानों को मिल चुका है। अब 18 फरवरी को दिल्ली तक वाहन रैली निकाली जाएगी। एक मार्च को लखनऊ में आयोजित भारतीय किसान यूनियन कोर कमेटी की बैठक में किसानों को आंदोलन की रूपरेखा समझाई जाएंगी। 14 मार्च को कोसी अनाज मंडी परिसर में किसानों की महापंचायत में यमुना मुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा। 15 मार्च को यमुना मुक्ति के लिए भक्तों का कारवां दिल्ली कूच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed