फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mother Baglamukhi

यहां स्वयं प्रकट हुई थीं मां बगलामुखी

Thu, 26 Mar 2020 04:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Mother Baglamukhi
मथुरा। मां बगलामुखी देवी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। पुराना बस अड्डा के समीप मां बगलामुखी के प्राचीन मंदिर को मां को पीतांबरा देवी के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि यहां बगलामुखी देवी स्वयं प्रकट हुई थीं। बड़ी ही आस्था लिए भक्त मां के दर्शन करने आते हैं और अपनी मुरादों की अर्जी लगाते हैं। मनौती पूरी होने पर भक्त मां के पुन: दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन

मां का पीला पूजन किया जाता है। पीला टीका, पीले फूल, पीले वस्त्र और सरसों के तेल से पूजन करने से माता प्रसन्न होती हैं। हर शाम को 8 बजे मां बगलामुखी की विशेष आरती की जाती है। मंदिर के महंत वीरेंद्र चतुर्वेदी वीरू पंडा बताते हैं कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपने मामा कंस का वध करने से पहले माता की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक बार प्रलयकारी तूफान को रोकने के लिए भगवान विष्णु ने हिरदा नदी के तट पर बगलामुखी देवी की साधना की थी। मां की साधना को अजेय माना जाता है इसीलिए भगवान विष्णु के साधना करने के बाद से समय-समय पर कई देवताओं ने मां की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मां के चमत्कार की वजह से दूर-दूर से भक्तगण दुखों को दूर करने माता की शरण में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed