Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mother and Daughter from Muzaffarnagar, Visiting with Family, Go Missing

Mathura News: मुजफ्फरनगर से परिवार के साथ घूमने आईं मां-बेटी लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mother and Daughter from Muzaffarnagar, Visiting with Family, Go Missing
वृंदावन। मुजफ्फरनगर से परिवार के साथ घूमने आई महिला अपनी 6 वर्षीय पुत्री के साथ बृहस्पतिवार सुबह लापता हो गई। महिला की सास ने कोतवाली में तहरीर देकर उसकी तलाश करने में पुलिस सहायता मांगी है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, गोयला निवासी निर्मला देवी ने कोतवाली को पुलिस दी तहरीर में बताया कि वह 13 मई की रात को अपने पति, बड़े बेटे की बहू 22 वर्षीय करीना और 6 वर्षीय पोती दिव्यांशी के साथ वृंदावन घूमने आईं थीं। वह सभी गौरी गोपाल आश्रम के समीप कमरा लेकर ठहरी थीं। सुबह करीब 4.30 बजे उनकी बहू करीना और पोती दिव्यांशी कमरे से अपने चार वर्षीय बच्चे के लिए दुकान से दूध लेने निकली थीं, लेकिन लौट कर नहीं आईं। परिजन को चिंता होने पर आसपास उनकी काफी तलाश की तथा रिश्तेदारों से फोन कर जानकारी की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

निर्मला देवी ने बताया कि करीना की 3 साल पहले दूसरी शादी उनके बेटे रविकांत से हुई है, जिनके करीब 2 साल का पुत्र शिवांशु है। वह अपने पहले पति की बेटी के साथ लापता है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां-बेटी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed