फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   More than 25 thousand voters increased in the district, new list released

Mathura News: जिले में 25 हजार से अधिक मतदाता बढ़े, नई सूची जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
More than 25 thousand voters increased in the district, new list released
मथुरा। बीती साल अक्तूबर में चले मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने नई मतदाता सूची जारी कर दी है। बीते साल की तुलना में इस साल 25 हजार 732 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल ने बताया है कि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 37 हजार 307 है, जो 29 अक्तूबर, 2024 को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची की तुलना में 0.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा शहर में 4.72 लाख मतदाता हैं। वहीं, बलदेव में 3.89 लाख मतदाता हैं, जबकि नई सूची के प्रकाशन पहले यह आंकड़ा शहर में 4.66 और बलदेव में 3.84 था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह तक आम लोगों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। सूची वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप से भी अपने नाम की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed