{"_id":"6432fa5182116aaefb01419f","slug":"more-than-100-illegal-parking-going-on-in-vrindavan-mathura-news-c-29-1-56581-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन में चल रहीं सौ से अधिक अवैध पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन में चल रहीं सौ से अधिक अवैध पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। नगर में जगह-जगह संचालित अवैध पार्किंग संचालक मानकों को दरकिनार कर मनमानी वसूली कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने से पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भी पीछे हट रहे हैं, जबकि यहां आए दिन विवाद होते हैं। शनिवार को प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख मार्ग पर पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बीते लगभग एक साल से वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है। इससे शहर और बाहर पार्किंग की संख्या में इजाफा हुआ है। वृंदावन में रुक्मिणी विहार, प्रेम मंदिर, इस्कॉन, चैतन्य विहार, हरिनिकुंज, किशोरपुरा, गौतम पाड़ा, परिक्रमा मार्ग, अटल्ला चुंगी, पागल बाबा मंदिर के समीप, सुनरख मार्ग, नगला रामताल आदि क्षेत्रों में सौ से अधिक अवैध पार्किंग संचालित हो रहीं हैं। यहां हर दिन हजारों गाड़ियां पुलिस और नगर निगम की मिलीभगत से पार्क हो रही हैं और संचालक चांदी काट रहे हैं। इन पार्किंग में न तो टॉयलेट की व्यवस्था है और न ही आग बुझाने के उपकरण।
नगर निगम के द्वारा 36 पार्किंग संचालकों को स्वीकृति दी गई है। हमारा काम अवैध पार्किंग संचालकों से शुल्क वसूल करना है।
- शिवकुमार गौतम, कर निर्धारण अधिकारी मथुरा वृंदावन नगर निगम
विज्ञापन
नगर निगम के द्वारा 36 पार्किंग संचालकों को स्वीकृति दी गई है। हमारा काम अवैध पार्किंग संचालकों से शुल्क वसूल करना है।
- शिवकुमार गौतम, कर निर्धारण अधिकारी मथुरा वृंदावन नगर निगम