{"_id":"62cb150c5131652edb42af6d","slug":"monsoon-showers-made-the-weather-pleasant-mathura-news-mtr520613450","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की फुहारों ने मौसम बना दिया सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की फुहारों ने मौसम बना दिया सुहाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मानसून की फुहारों ने रविवार का दिन सुहाना बना दिया। सुबह होते ही रिमझिम बरसात होने लगी। भले ही कुछ ही समय बाद बरसात का यह दौर थम गया हो लेकिन ठंडी हवाओं के झोंकेे दिन भर लोगों को गर्मी से राहत देते रहे। ऐसे लोगों ने रविवार के सार्वजनिक अवकाश का जमकर लुत्फ उठाया। शाम होते ही एक बार फिर बादल बरसने लगे। कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात ने नगर में अनेक स्थानों पर जल भराव की समस्या उत्पन्न कर दी।
पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों का जीना दुश्वार कर रही थी। गर्मी के कारण लोग परेशान थे। सभी को इससे निजात के लिए बरसात का इंतजार था जो सोमवार को भोर के साथ ही पड़नी शुरू हो गई। सुबह शुरू हुई रिमझिम बरसात का यह दौर काफी देर तक चला लेकिन दोपहर को निकली धूप ने फिर लोगों के लिए परेशानी उत्पन्न कर दी। हालांकि शाम होते ही एक बार फिर बादल घिर आए और बरसात होने लगी।
करीब आधा घंटे तक बरसात से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। पुराने बस स्टैंड के निकट रेलवे पुल के नीचे पानी भर गया। इसके अलावा होलीगेट क्षेत्र से छत्ता बाजार तक नालियां उफन गईं। महोली रोड की निचले इलाकों में भी पानी भर गया। भूतेश्वर रोड पर भी जल भराव हुआ। इसके अलावा अनेक कॉलोनियों में भी यह समस्या उत्पन्न हो गई। हालांकि कुछ समय बाद पानी की निकासी हो जाने से लोगों को राहत मिली।