फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Monkeys attack teenager, bite him on hand

Mathura News: बंदरों ने किशोर पर किया हमला, हाथ पर काटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attack teenager, bite him on hand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

- कस्बे में बंदरों के आतंक से लोग परेशान
कोसीकलां। कस्बे में बंदरों के उत्पाद से लोगों में दहशत है। बृहस्पतिवार को आपस में लड़ रहे बंदरों ने एक घर में खेल रहे किशोर पर हमला कर दिया और उसके हाथ पर काट लिया। बिहारी पुरा निवासी सुरेश शर्मा का नाती यश गौड़ (13) घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उत्पाती बंदर लड़ते हुए आ गए और यश पर हमला बोल दिया। चीख सुनकर जब तक उसकी मां आई बंदर भाग गए। परिजन यश को चिकित्सक के पास ले गए। उधर, नगर पालिका बालिका इंटर काॅलेज, प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क एवं जवाहर पार्क परिसर में बंदरों के झुंड हर समय दिखाई दे जाएंगे। कई स्थानों पर तो अभिभावकों को बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाना पड़ रहा है। स्कूल आते-जाते बच्चों को बंदरों के काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों को आशंका है कि अन्य जगहों से बंदर लाकर यहां छोड़े जा रहे हैं। हालत यह है कि कोई व्यक्ति पॉलिथीन में सामान या खाद्य सामग्री लेकर जा रहा है तो बंदर उस पर हमला कर देते हैं। पॉलिथीन फाड़ देते हैं। थैली में रखा सामान सड़क पर बिखरने से लोगों को नुकसान होता है।
---------------------------
विज्ञापन

ठेकेदार ने बंदर पकड़ने के लिए नगर निगम कार्यालय में रखे पिंजरे
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। बंदरों को पकड़ने का अभियान एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। इस बार शुरुआत नगर निगम कार्यालय से होगी। ठेकेदार ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे नगर निगम कार्यालय में रख दिए हैं। हालांकि नगर निगम कार्यालय में अधिकारी अब तक बंदरों से सुरक्षा के लिए लंगूरों के पोस्टरों का सहारा ले रहे हैं। यहां दीवारों पर लंगूर के फोटो लगे हैं, ताकि उन्हें देखकर बंदर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में बंदरों के उत्पात की समस्या किसी से छुपी नहीं है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी इनसे सहमे रहते हैं। इन्हीं स्थितियों को देखते हुए नगर निगम ने पिछले माह बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शोर को देखते हुए इसे रोक दिया गया। करीब 10-12 दिन अभियान बंद होने के बाद शुक्रवार से फिर शुरू होने जा रहा है। बंदर पकड़ने के लिए अनुबंधित ठेकेदार मोहम्मद इमरान को नगर निगम ने निगम कार्यालय से बंदर पकड़ने के निर्देश दिए हैं। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि जब तक इस समस्या का समाधान न हो जाए, अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed