फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Monkey snatches bag from elderly woman in tehsil complex

Mathura News: तहसील परिसर में बंदर ने वृद्धा से छीनी थैली, पेड़ पर फाड़कर गिराए रुपये और दस्तावेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Monkey snatches bag from elderly woman in tehsil complex
छाता। तहसील परिसर में बंदरों का आतंक लगातार बना हुआ है। शनिवार को किसी कार्य से तहसील आई एक वृद्ध महिला उस समय घबरा गई, जब एक बंदर ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से थैली छीन ली। थैली में महत्वपूर्ण दस्तावेज और 10 हजार रुपये की नगदी रखी थी।
विज्ञापन

गांव दौताना निवासी वृद्ध महिला अपनी तारीख के सिलसिले में तहसील परिसर आई थीं। जैसे ही वह परिसर में पहुंचीं, घात लगाए बैठे एक बंदर ने उनकी थैली छीन ली और पास के एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। इससे महिला घबरा गई और अपनी मेहनत की कमाई तथा जरूरी दस्तावेजों के खोने की आशंका से परेशान हो उठी। करीब पांच मिनट तक चले घटनाक्रम के दौरान बंदर ने पेड़ पर बैठकर थैली फाड़नी शुरू कर दी।
विज्ञापन

थैली में रखे दस्तावेज एक-एक कर नीचे गिरने लगे, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने इकट्ठा कर लिया। कुछ देर बाद बंदर ने 10 हजार रुपये की नगदी भी नीचे गिरा दी। रुपये और दस्तावेज सुरक्षित मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में बंदरों का आतंक कोई नई बात नहीं है। आए दिन फरियादी, अधिवक्ता और कर्मचारी बंदरों का शिकार होते हैं। लोगों का आरोप है कि बंदरों को पकड़ने या उन्हें परिसर से हटाने के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed