फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Modi's "war" in the battle of Rajasthan from the "particles" of Braj

Mathura News: ब्रज के ''''कण'''' से राजस्थान के रण में मोदी ''''वार''''

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Modi's "war" in the battle of Rajasthan from the "particles" of Braj
- संत मीराबाई के चरित्र का गुणगान, नारी शक्ति का बखान
विज्ञापन

- राजस्थान में वसुंधरा राजे हैं सीएम पद का चेहरा
- बोले मोदी, नारी का आत्मबल पूरे समाज को दिशा देने का रखता है बल
राहुल दक्ष
मथुरा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्रज की धरा पर खड़े होकर राजस्थान के चुनावी रण को साधा। उन्होंने संत मीराबाई के चरित्र का गुणगान करते हुए कहा नारी का आत्मबल पूरे समाज को दिशा देने का बल रखता है। पीएम का यह बयान राजस्थान की जनता के लिए वसुंधरा राजे के सीएम उम्मीदवार के तौर पर संदेश और उनकी छवि को निखारने वाला माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह राजस्थान के चुनावी रण से ब्रज के भक्ति के माहौल में आए हैं। राजस्थान के बिना 84 कोस का ब्रज पूरा नहीं होता। मीराबाई ने राजस्थान को ब्रज और गुजरात से जोड़ा। उन्होंने राजस्थान में जन्म लिया। ब्रज में भक्ति की और गुजरात में जाकर श्रीकृष्ण में विलीन हो गईं। ब्रज को बेशक कन्हैया की धरती कहा जाता है। मगर, यहां सरकार राधा रानी की चलती है। महिलाओं ने हमेशा जिम्मेदारी उठाई है। राजस्थान वीरों की भूमि है। राजस्थान के राजशाही परिवार में जन्मी मीरा व उनके परिवार ने आस्था के केंद्रों, भारत की आत्मा और चेतना की रक्षा की। यह राजस्थान की परंपरा है। मीराबाई का जीवन यह बताता है कि नारी का आत्मबल पूरे समाज को दिशा देने का बल रखता है। मीराबाई मध्यकाल की कृष्ण भक्त महिला ही नहीं, वह समाज सुधारक थी और पथ प्रदर्शक थीं। उन्होंने रूढ़ियों से हटकर मूल्यों से जुड़े रहने का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन


हेमा को बहन कहा, विरोध भरे सुरों का थामा
प्रधानमंत्री ने सांसद हेमा मालिनी को बहन कहकर संबोधित किया। हेमा की तारीफ करते हुए कहा कि वह ब्रज और कृष्ण की भक्ति में रम गई हैं। ब्रज रज के आयोजन की तैयारी पूरी भक्ति भावना के साथ की। पीएम के इस संबोधन के बाद हेमा मालिनी के चेहरे पर एक अलग ही खुशी थी तो पंडाल में मौजूद कुछ लोकसभा चुनाव के टिकट दावेदारों के चेहरे पर उदासी छा गई। दरअसल, माना भी यही जा रहा है कि हेमा मालिनी ने इस कार्यक्रम के सहारे लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी प्रकट करने का संदेश दिया है। हेमा की चुनावी दावेदारी को भाजपा में ही इस समय दो फड़ हैं। कुछ पदाधिकारी स्थानीय पदाधिकारी को टिकट देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed