{"_id":"69e7c2d6069aa404f90142e6","slug":"mobile-phones-disrupting-management-at-banke-bihari-temple-mathura-news-c-161-1-mt11010-102466-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मोबाइल फोन से बिगड़ रही बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मोबाइल फोन से बिगड़ रही बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्था
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में इन दिनों मोबाइल फोन दर्शन व्यवस्था के लिए नई चुनौती बनते जा रहे हैं। दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेलिंग के बीच खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं, इससे भीड़ प्रबंधन प्रभावित होता है और कई बार विवाद की स्थिति तक बन जाती है।
मंदिर में दर्शन के लिए लगी रेलिंग व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखना है। इससे भक्तों को सहज और सुरक्षित तरीके से दर्शन हो सकें। हाल के समय में कई श्रद्धालु रेलिंग के बीच रुककर मोबाइल से वीडियो बनाते हुए नजर आए, इससे पीछे खड़े लोगों की लाइन रुक जाती है और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हुई। मंदिर में तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षा गार्ड जब ऐसे श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने या मोबाइल का इस्तेमाल न करने के लिए कहते हैं तो कई बार बहस हो जाती है। अक्षय तृतीया पर इस समस्या को अधिकारियों ने खुद महसूस किया। ऐसे में हाईपावर्ड कमेटी की आगामी बैठक में मंदिर में मोबाइल के उपयोग को लेकर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने या उसके उपयोग को सीमित करने को लेकर गाइडलाइंस तय की जा सकती हैं। कमेटी के सदस्यों की सर्वसम्मति से इस विषय पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।