फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mobile is not used, then in the hands of the police till the robbers

मोबाइल इस्तेमाल नहीं, फिर पुलिस के हाथ लुटेरों के गिरेबां तक

Tue, 24 Aug 2021 08:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Mobile is not used, then in the hands of the police till the robbers
मथुरा। 1.05 करोड़ रुपये की लूट में शामिल बाइक सवार चार लुटेरों के गिरेबां तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। बस गिरफ्तारी और लूटी धनराशि की बरामदगी होनी है। आईजी ने दो दिन में मामले के खुलासे का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार लुटेरों ने वारदात से पहले या बाद में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। इसी के चलते पुलिस को लुटरों तक पहुंचने में कुछ वक्त लगा।
विज्ञापन

16 अगस्त को चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर दूर बुलियन कारोबारी से बाइक सवार चार लुटेरों ने 1.05 करोड़ रुपये से भरा थैला लूट लिया था। आईजी नवीन अरोरा और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने 10 टीमें खुलासे के लिए लगाई। पुलिस की टीमों ने वारदात स्थल के मोबाइल की सीडीआर खंगाली। पुलिस के हाथ कुछ भी खास नहीं लगा, जो कि लुटेरों को पकड़ने में मददगार बन सके। पुलिस की टीमों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जरुर मदद मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने लुटेरों को ट्रेस कर लिया है। पुलिस उनके घर तक पहुंच चुकी हैं। गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। आईजी नवीन अरोरा ने बताया कि बुधवार की शाम या फिर बृहस्पतिवार की सुबह तक लूट का खुलासा कर दिया जाएगा। उन्होंने माना कि लुटेरों ने वारदात स्थल और बाद में मोबाइल पर प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर और आसपास पुलिस टीमों का डेरा, रिश्तेदार उठाए
जेवर और उसके आसपास पुलिस टीमों ने डेरा डाल रखा है। पुलिस ने लुटेरों के रिश्तेदार और परिजनों को हिरासत में लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सबकुछ सही रहा तो जल्द ही पुलिस मथुरा की सबसे बड़ी लूट की वारदात का खुलासा करेगी।

आईजी पल-पल ले रहे अपडेट
आईजी सोमवार की शाम छह बजे मथुरा पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर से आठ दिन तक की कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने खुलासे में जुटी टीमों को दिशा निर्देश भी दिए। मंगलवार की सुबह पांच बजे आईजी आगरा चले गए।
जल्द होंगे लुटेरे पुलिस गिरफ्त में-ग्रोवर
लुटेरों की काफी नजदीक पहुंच गए हैं। लुटेरे हत्थे चढ़ने के बाद ही लूट की वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। साथ ही शत-प्रतिशत धनराशि भी बरामद होगी।
- डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed