{"_id":"62407653a9fdc8658c14ec83","slug":"mla-reached-lucknow-will-take-oath-today-mathura-news-mtr5151339108","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पहुंचे लखनऊ, आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पहुंचे लखनऊ, आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लखनऊ में होने वाली विधायकों की शपथ में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री और चारों विधायक लखनऊ पहुंच गए हैं। सोमवार को शपथ लेने के बाद विधानसभा की कार्रवाई में कैबिनेट मंत्री और विधायक हिस्सा लेंगे।
योगी सरकार-२.० में मथुरा से एकमात्र कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में रहे। देररात कैबिनेट मंत्री लखनऊ पहुंच गए। इसके अलावा मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी भी देरशाम को लखनऊ के लिए रवाना हो गए। यहां पर सोमवार को विधायक की शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले विधायक ने रविवार को मांट की जनता की समस्या सुनकर समाधान किया।
गोवर्धन के विधायक ठा. मेघश्याम सिंह रविवार की सुबह ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। यहां पर भाजपा प्रदेश के नेताओं से मुलाकात की। विधायक श्रीकांत शर्मा और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश लखनऊ में ही डटे हैं। योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में जाने के बाद दोनों नेता मथुरा नहीं लौटे। शपथ ग्रहण के बाद सभी विधायक और कैबिनेट मंत्री विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सभी विधायक लौटकर मथुरा आएंगे।