{"_id":"62cdc5687c6ac554d86716f3","slug":"mla-inspected-the-arrangements-of-giriraj-parikrama-marg-mathura-news-mtr520717281","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने गिरिराज परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन
राधाकुंड। मुड़िया पूर्णिमा मेले में मंगलवार को विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने राधाकुंड परिक्रमा में मेला संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। राधाकुंड में साफ-सफाई कम मिलने पर नगर पंचायत कर्मचारियों को सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अन्य अधिकारियों से मेले की व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए फोन से वार्ता की।
विधायक ने बताया कि राजकीय मुड़िया मेले की व्यवस्थाओं से शासन को अवगत करा दिया गया है। मेले की व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गईं हैं। मेले में इस बार श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा सुखद अनुभव महसूस हो रहा है। दो दिन बाद मेला सकुशल संपन्न हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गिरिराज महाराज की परिक्रमा के विकास के लिए मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया है। रिंग रोड के बाद जल्द ही सर्विस रोड तैयार हो जाएगा।
गोवर्धन से मथुरा जाने वाले रोड पर कार्य तेजी से चल रहा है। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह आरओ के जल मंदिर उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद की ओर से बनाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने राधा कालाचांद मंदिर में आयोजित गुरु पूजा उत्सव में श्रीपाद रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत केशव दास महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
उनका स्वागत राधाकुंड-श्यामकुंड का स्मृति चिन्ह देकर किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष परशुराम सिंह, सभासद प्रकाश गौड़, छत्तर चौधरी, महेंद्र गोस्वामी, गिरीश मिश्रा, मुकेश शर्मा, चंद्र विनोद कौशिक, गोविंद गोस्वामी आदि उनके साथ थे। संवाद