फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mla broke the lock of toilet with hammer

हथौड़ा लेकर पहुंचे विधायक ने तोड़ा शौचालय का ताला

Sat, 22 Apr 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 22 Apr 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
mla broke the lock of toilet with hammer
विधायक पूरन प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने मथुरा के विकास बाजार में महीनों से बंद पड़े शौचालय का ताला तोड़कर उसे जनता के हवाले कर दिया। पहले भी विधायक बंद शौचालयों को शुरू कराने के लिए कह चुके थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब विकास बाजार के व्यापारी शिकायत लेकर पहुंचे तो विधायक उनके साथ ही वहां पहुंच गए और हथौड़े से ताला तोड़ डाला। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर बलदेव विधायक पूरन प्रकाश जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान विकास बाजार के व्यापारियों ने विधायक को बंद पडे़ शौचालय की जानकारी दी। कहा कि वह लोग उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक ने ईओ को आदेश दिया कि शौचालय को शुरू कर दिया जाए लेकिन एक घंटे बाद भी जब शौचालय का ताला नहीं खुला तो विधायक खुद ही व्यापारियों को साथ लेकर शौचालय का ताला तोड़ने पहुंच गए। उन्होंने जाकर ताला तोड़ दिया। वहां पड़ी गंदगी पर नाराजगी जताते हुए अफसरों से तत्काल सफाई कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर भर में बंद पडे़ हैं शौचालय
मथुरा नगर पालिका ने करीब सात साल पहले पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत दो दर्जन स्थानों पर शौचालय बनवाए थे। ये अब तक बंद पडे़ हैं। संबंधित एजेंसी ने निर्माण के बाद इनका संचालन ही नहीं शुरू किया। कई बार एजेंसी को नोटिस दिए गए लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई।

अगले 20 दिन में शहर में बंद पडे़ सभी शौचालय शुरू करा दिए जाएंगे। इसके संदर्भ में एक प्राइवेट एजेंसी से अनुबंध हो गया है। 
- डा. ब्रजेश कुमार 
ईओ, नगर पालिका मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed