{"_id":"687bfe15015659c1c201c0df","slug":"miyawaki-park-will-be-developed-under-upvan-yojana-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104887-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उपवन योजना के तहत विकसित होगा मियावाकी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उपवन योजना के तहत विकसित होगा मियावाकी पार्क
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में नगर पालिका में बैठक में मौजूद अध्यक्ष, सभासद।
- फोटो : mathura
नवीन गोयल
कोसीकलां (मथुरा)। उपवन योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में एक मियावाकी पार्क स्थापित होंगा। पर्यावरण विभाग प्रशिक्षण और वन विभाग पौधरोपण व संरक्षण का कार्यभार संभालेगा। नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट औषधीय और सुगंधित पौधों के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा।
नगर पालिका ने शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए उपवन योजना के तहत एक भव्य पार्क के निर्माण की योजना बनाई है। यह बगीचा गोपाल नगर पानी की टंकी के समीप लगभग 54 हजार वर्ग फीट के क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 75 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।
नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार इस बगीचे का उद्देश्य न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाना है, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए एक हरित और शांत स्थान उपलब्ध कराना भी है। वही पार्क के चारों ओर पाथवे के निर्माण के साथ ओपन जिम स्थापित कराई जाएगी। बगीचे में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, फूल, बैठने की व्यवस्था और मनोरंजन के साधनों की योजना है, जो इसे परिवारों और बच्चों के लिए आकर्षक बनाएगा। यह परियोजना शहरवासियों के लिए पर्यावरण संरक्षण और बेहतर जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए डीएम की अगुवाई में कमेटी बनेगी। अधिशासी अधिकारी कमेटी के सचिव और इंजीनियर, लेखा सहायक सदस्य होंगे। पार्क के लिए जमीन निकाय उपलब्ध कराएगा। जमीन अतिक्रमण और विवाद रहित हो, इसे भी शर्तों में शामिल किया गया है। संवाद
वर्जन
उपवन योजना के तहत नगर पालिका परिषद में सभासदों की बैठक बुलाई, जिसमें शासन की उपवन योजना की जानकारी दी गई। योजना के तहत प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। शासन से धन मंजूर होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
-धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका, कोसीकलां