Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Missing Bholu's Facebook account is active, shocking his family

Mathura News: लापता भोलू की फेसबुक सक्रिय, परिजन हैरान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Missing Bholu's Facebook account is active, shocking his family
मथुरा। बलदेव क्षेत्र में एक माह पहले यमुना एक्सप्रेस-वे हुए भीषण हादसे में लापता धौलपुर के भोलू का अभी तक सुराग नहीं लगा है लेकिन उसकी फेसबुक सक्रिय होने से परिजन हैरान हैं। फेसबुक पोस्ट देखने के बाद परिजन ने फेसबुक मैसेंजर पर कॉल की तो किसी महिला की आवाज सुनकर वह दंग रह गए। पुलिस ने मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया है।
विज्ञापन

17 दिसंबर तड़के बलदवे क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन-127 पर घने कोहरे के कारण कई वाहन टकरा गए थे। हादसे में डबल डेकर बसों समेत करीब एक दर्जन वाहन जलकर राख हो गए थे। बसों में सवार 19 यात्रियों की मौत हो गई थी, वहीं सौ के करीब यात्री घायल हुए थे। राजस्थान के धौलपुर के धनरोरा रोड, कस्बा बाड़ी निवासी भोलू (26) भी हादसे का शिकार हो गए थे। वह डबल डेकर बस के परिचालक थे। पुलिस व प्रशासन ने डीएनए रिपोर्ट के आधार पर अवशेषों की पहचान की थी। हालांकि भोलू के परिजन का डीएनए किसी भी अवशेष से मिलान नहीं हुआ है। यही कारण कि भोलू के परिजन आज भी उनके वापस आने की आस में हैं।
विज्ञापन

पत्नी रवीना ने बताया कि एक सप्ताह पहले उनके पास रिश्तेदारों की कॉल आई, बताया कि भोलू की फेसबुक पर किसी ने एक फोटो पोस्ट किया है। परिजन ने फेसबुक मैसेंजर पर कॉल की तो उधर से किसी महिला की आवाज आई। इसके बाद कॉल काट दी। परिजन ने मथुरा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि भोलू के परिजन की शिकायत पर मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है। तलाश जारी है, जल्दी ही मोबाइल के आधार पर गुत्थी सुलझाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पार्वती का भी नहीं लगा सुराग
हादसे का शिकार हुई नोएडा के सेक्टर 87 निवासी पार्वती (57) का भी सुराग नहीं लगा है। उनके परिजन के भी डीएनए का किसी भी अवशेष से मिलान नहीं हुआ है। इसलिए उनके परिजन भी परेशान हैं। उनकी पहचान के लिए पुलिस अब तक कई लोगों के बयान ले चुकी है। इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed