{"_id":"a491bd02e98528001025f46df7721dee","slug":"miss-north-india-princess-contest-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जीतने वाले हर काम अलग ढंग से करते हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जीतने वाले हर काम अलग ढंग से करते हैं’
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जीतने वाले कोई अलग काम नहीं करते, वे हर काम अलग ढंग से करते हैं’, ऐसे ही सफलता के कुछ मंत्रों के साथ अमर उजाला मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसिस-2015 में चुन कर आई प्रतिभागियों ने जीएलए की छात्राओं से संवाद किया। उनकी जिज्ञासाएं शांत कीं और सफलता का आसमान छूने के गुर सिखाए।
अमर उजाला मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसिस-2015 के इस आयोजन में आठ हजार प्रतिभागियों में से 12 प्रतिभागियों को मिस स्मार्ट ब्रेन टेस्ट के लिए चुना गया है। मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में आयोजित इस टेस्ट में निर्णायकों की बेंच ने उनसे हर विषय पर आधारित सवाल पूछकर उनके बुद्धि कौशल को परखा।
इससे पहले सभी प्रतिभागी जीएलए सभागार में छात्राओं से रूबरू हुईं। रुड़की से चुनी गईं प्रतिभागी कृतिका ने छात्राओं को बताया कि आज लड़कियों को आगे बढ़ने में जिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उसका मुख्य कारण अशिक्षा और छोटी मानसिकता है।
विज्ञापन
प्रतिभागी अनुकृति ने बताया कि जिस क्षेत्र में करियर बनाना है, उसे अपने माता-पिता व बड़ों से साझा करें और उन्हें भरोसा दिलाएं कि आप इसमें शत-प्रतिशत देकर सफल हो सकती हैं। इसके बाद जरूर उनका सहयोग मिलेगा। उत्तराखंड से चुनकर आईं जयंती ने कहा कि किसी विषय में रुचि न होने पर ही असफलता मिलती है। इस दौरान छात्राओं ने सिंगिग एंड डांसिंग में रुचि रखने वाली प्रतिभागी प्रिंटी गोयल से भी सवाल किए और उन्होंने मजाकिया लहजे में छात्राओं को करियर के प्रति कड़ी मेहनत का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ही विवि के सेक्रेटरी सोसायटी और कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता और रजिस्ट्रार एके सिंह ने सभी को प्रोत्साहित किया। अंतिम चरण में आयोजित मिस ब्रेन टेस्ट में जीएलए विवि के प्रतिकुलपति प्रो. एएम अग्रवाल, प्रो. अंकिता राज, प्रो. चारुल भटनागर और रमनलाल शोरावाला स्कूल की निदेशक लता गोयल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
15 सितबंर को होने वाले ‘मिस नार्थ इंडिया प्रतिभागी-2015’ के फिनाले में ‘मिस स्मार्ट ब्रेन्स’ की घोषणा होगी। कार्यक्रम का संचालन बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा श्रेया वर्मा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से निहारिका सिंह, राजकमल सिंह, राहुल चौधरी, ललित सैनी, शशांक सक्सेना, फैजुल हसन, अरुण द्विवेदी और सियाराम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आयोजक सदस्य और अमर उजाला परिवार के पदाधिकारी भी मौजूद थेे।
टैलेंट को देश के सामने लाया अमर उजाला
अमर उजाला मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसिस-2015 के अंतिम 12 में चुनी गई लखनऊ की काव्या ने कहा कि अमर उजाला हमारे टैलेंट को देश के सामने लाया है। उसका यह प्रयास सराहनीय है।
कड़ी परीक्षा से किया गया 12 प्रतिभागियों का चयन
अमर उजाला के मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसिस-2015 में प्रतिभागियों की मेंटर अवलीन खोखर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन मिले आठ हजार आवेदन में से अंतिम 40 को चुना गया। इसके बाद कड़े मुकाबले में सुंदरता, प्रेजेंस ऑफ माइंड, नॉलेज, फिटनेस, फिगर सहित कई मानकों पर 12 प्रतिभागी खरी उतरीं। इनमें दिल्ली से प्रिंटी गोयल, शगुफ्ता, नूपुर, अनुकृति, समीक्षा, मनीषा और अनुकृति विद्यार्थी, रुड़की से कृतिका, लखनऊ से काव्या और शिक्षा सिंह, चंडीगढ़ से ऊर्जा व देहरादून से जयंती शामिल हैं।
एक राधा-एक मीरा...
चकाचौंध से जुड़े मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसिस-2015 के अंतिम 12 प्रतिभागियों में शामिल प्रिंटी गोयल स्कूल टाइम में सिंगिंग और डांसिंग में रुचि रखती थीं। यह बात जब उन्होंने जीएलए की छात्राओं से साझा की तो छात्राओं ने एक गाने की फरमाइश कर दी। इस पर प्रिंटी ने ‘एक राधा, एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा....’ गीत गाया। उनकी प्रस्तुति पर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।