{"_id":"6590673ac5d82d23960a70f7","slug":"minors-committed-robbery-to-raise-money-for-new-year-party-mathura-news-c-369-1-mt11005-6271-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: न्यू ईयर पार्टी को पैसे जुटाने के लिए नाबालिगों ने की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: न्यू ईयर पार्टी को पैसे जुटाने के लिए नाबालिगों ने की थी लूट
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के मांट रोड पर मंगलवार रात सौर गुददर के पास दो युवकों को लाठी-डंडों से पीटकर बाइक-मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह को शुक्रवार को स्वाट टीम और जमुनापार पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। गिरोह में चार नाबालिग शामिल हैं, जिन्हें पकड़ लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने न्यू ईयर पर पार्टी करने के लिए पैसे जुटाने को गिरोह बनाया था।
एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि लूट करने वाले गिरोह के संबंध में पुलिस को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी। स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा और जमुनापार इंस्पेक्टर संजीव दुबे की टीम ने सौर गुद्दर अंडरपास के पास चेकिंग शुरू की। वहां दो बाइक पर गिरोह के सदस्य आए। इनको रोका गया तो पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में नकुल उर्फ कृष्णा पुत्र पप्पू सिंह बघेल निवासी डहरुआ, जमुनापार के पैर में गोली लगी है। इसके साथ ही चार और को पकड़ा, जो कि बाल अपचारी निकले।
पूछताछ में इन्होंने बताया कि 15 दिन पहले ही सभी ने मिलकर न्यू ईयर की पार्टी का प्लान तैयार किया था, जिसमें शराब से लेकर शबाब तक का इंतजाम करना था। पार्टी के लिए पैसे जुटाने को इन्हें जरायमपेशे में कदम रख दिया। सभी आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। अक्सर 4 सदस्यों द्वारा रात में लूट/चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। इनके द्वारा पू्र्व में चोरी की एक बाइक व लूटी गई बाइक को बेचने में नाकाम होने आग लगा दी गई थी। जली हुई बाइकों को भी बरामद किया गया है। इनसे तीन तंमचे, चार कारतूस, 2 चाकू व लूट/चोरी के 2 मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपी कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र हैं।