फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Minor rape victim gives birth to a child

Mathura News: दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Minor rape victim gives birth to a child
भरतपुर। डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बृहस्पतिवार देररात महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। पीड़िता के साथ गांव के ही एक दबंग के बेटे ने खेत पर जाते वक्त दुष्कर्म किया था। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता पेट दर्द होने पर जांच कराने अस्पताल पहुंची तब उसके गर्भवती होने का पता चला। परिजन ने आरोपी के खिलाफ एक माह पहले दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


कुम्हेर थाने में पीड़ित परिवार की ओर से 21 मई 2024 को मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि अक्तूबर 2023 को नाबालिग अकेली खेत पर जा रही थी। इसी दौरान गांव के युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। गत दिवस नाबालिग पेट में दर्द होने पर कुम्हेर सीएचसी में सोनोग्राफी कराने आई थी। यहां चिकित्सक ने उसे सात माह की गर्भवती होने की जानकारी दी। गर्भवती घबराकर अस्पताल से चली गई, लेकिन अपना आधार कार्ड भूल गई। मामले को संदिग्ध मानते हुए चिकित्सक ने पुलिस बुलाकर आधार कार्ड उसे सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस से नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी परिजन को मिली, तो गांव में पंचायत का दौर शुरू हुआ। लेकिन पीड़िता को इंसाफ नहीं मिलता देख पीड़िता के परिजन ने कुम्हेर थाने में मामला दर्ज कराया। एक माह बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इधर दुष्कर्म पीड़िता ने देर रात को जनाना अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। नाबालिग प्रसूता और नवजात स्वस्थ हैं। वहीं कुम्हेर थाना प्रभारी अध्यात्म गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed