फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Minor not identified even after three days

Mathura News: तीन दिन बाद भी नाबालिग की शिनाख्त नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Minor not identified even after three days
मथुरा। रेलवे जंक्शन स्टेशन के पंप हाउस संख्या एक की कोठरी में तीन दिन पहले मिले नाबालिग के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार को भी पुलिस खाली हाथ रही।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे जंक्शन स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पंप हाउस संख्या एक की कोठरी में नाबालिग का शव मिला था। मौके पर पहुंचे एसएसपी ने शिनाख्त और हत्यारोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस जहां की तहां खड़ी है। इसके पीछे निकाय चुनाव में खाकी की व्यस्तता है। जिन चौकी प्रभारियों को टीम की जिम्मेदारी दी है उनकी चुनाव में भी ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस की पहली प्राथमिकता भी शांतिपूर्ण चुनाव कराना है। यही कारण है कि मंगलवार को भी नाबालिग की शिनाख्त नहीं हो सकी और पुलिस को कुछ ऐसा भी नहीं मिला कि जिससे शिनाख्त और हत्यारोपियों का सुराग लग सके। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि नाबालिग की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैंए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। जल्द ही पुलिस को कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed