फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Minor Dispute Among Children Turns Fatal After Eid Prayers in Kosikalan Youth Killed in Clash

UP: मथुरा में ईद की नमाज के बाद बुजुर्ग की हत्या, बच्चों की लड़ाई में खूनी संघर्ष; पांच के खिलाफ FIR

Thu, 28 May 2026 02:26 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 28 May 2026 02:26 PM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां के नगला मेव गांव में ईद की नमाज के बाद बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Minor Dispute Among Children Turns Fatal After Eid Prayers in Kosikalan Youth Killed in Clash
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव नगला मेव में ईद की नमाज अदा करके लौट रहे बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक बुजुर्ग समेत महिला घायल हो गई। उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना की प्राथमिकी पांच नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव निवासी नवाब और पड़ोस में रहने वाले इदरीश के मध्य पुरानी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे नवाब के बच्चे गांव में नमाज अदा करके वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में इदरीश के बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बच्चों ने घर पहुंचकर अपने-अपने परिजन को घटनाक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन


आरोप है इदरीश पक्ष के आमिर, इदरिश, अलीशेर, अजरुद्दीन, बिलाल अपने 10-15 साथियों समेत नवाब के घर पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए झगड़े से गांव में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि मारपीट के दौरान नवाब के सिर में लाठी लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 64 वर्षीय नवाब ने दम तोड़ दिया।


वहीं तस्लीमा कान में चोट लगने से घायल हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की रिपोर्ट इजाजुल ने पांच नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed