फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   minister omprakash scold about pollution in yamuna

घाटों से हटे अतिक्रमण, रोशनी का हो पर्याप्त इंतजाम

Mon, 18 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 18 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
minister omprakash scold about pollution in yamuna
ताजमहल आगरा की शान है तो मथुरा और बनारस की जान यमुना-गंगा के घाट हैं। इनके सुंदरीकरण के साथ ही अतिक्रमणों का हटना जरूरी है। इसके अलावा घाटों पर पर्याप्त रोशनी भी होनी चाहिए ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु अच्छा महसूस कर सकें।
विज्ञापन

 
प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने यमुना के घाटों के निरीक्षण के दौरान ये कहा। यमुना के घाटों की स्थिति पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री खासे संजीदा नजर आए।
विज्ञापन


हकीकत जानने के लिए पर्यटन मंत्री ने नाव में सवार होकर घाटों का निरीक्षण किया। बंगाली घाट से हंसारानी घाट तक निरीक्षण में उन्होंने घाटों पर हो रहे अतिक्रमण पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घाटों की प्राचीन बुर्जी के साथ ही किनारे बसे घरों को एक ही रंग मेें रंगने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग केे अधिकारियों से यमुना मेें गिर रही गंदगी पर भी कड़ी नाराजगी जताई।


प्राचीन कंस किले पर रोशनी का इंतजाम न होने पर उन्होंने सोलर लाइट से घाटों को रोशन करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने भांडीरवन कुंड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed