फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mini stadium in baldev very soon

बलदेव में बनेगा मिनी स्टेडियम

Mon, 11 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 11 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
mini stadium in baldev very soon
कस्बे में जल्द मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। रविवार को यहां प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री रामकरन आर्य ने ये घोषणा की। स्टेडियम पर करीब एक करोड़ साठ लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


रामकरन आर्य ने बलदेव क्षेत्र में सुन्दर स्वरूप प्रधान के मकान से वेद वाटिका तक इंटर लॉकिंग सड़क और फुटपाथ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि बृज के प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास के साथ समस्त बृज के विकास के लिए सरकार कृतसंकल्प है। धार्मिक स्थलों के  लिए विशेष योजना बना कर उनका विकास कराया जाएगा। उन्होंने बलदेव में मेला फील्ड में कुश्ती-दंगल का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती कला काफी प्राचीन है। गांवों में कुश्ती की विद्या लोकप्रिय है। इससे खेलों को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

 
खेल मंत्री के साथ जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सौरभ चौधरी, भारत भूषण शर्मा, नकुल सिंह, मीना शर्मा, चन्द्रशेखर सिंह, बल्लभ कुशवाह, विजय यादव का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चन्दो पहलवान, नवीन वर्मा, जवाहर उपाध्याय, सभासद राधाकृष्ण व्यास, इस्लाम खां, सुजीत वर्मा, सूरज छौंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने बताई राज्य मंत्री को क्षेत्रीय समस्याएं
बलदेव। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने खेलकूद मंत्री को क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। इसमें खेल मैदान का अभाव, टूटी सड़कें, खारे पानी की समस्या के बारे में बताया।


स्टेडियम की घोषणा किसके आग्रह पर
राज्यमंत्री ने बलदेव में मिनी स्टेडियम की घोषणा किसकी मांग या आग्रह पर की इस पर स्थिति अस्पष्ट है। विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि उनके आग्रह पर राज्यमंत्री ने बलदेव को मिनी स्टेडियम देने की घोषणा की। वहीं बलदेव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा का भी कहना रहा कि उनकी मांग पर खेलमंत्री ने मिनी स्टेडियम की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed